गांव पिंजरा वमनपुरी के पास बाइक से सामने से साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे साइकिल चला रहे थाना जहॉनाबाद के गांव हिमकनपुर निवासी 15 वर्षीय उमेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साइकिल पर पीछे बैठा नौ वर्षीय भतीजा घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने बाइक सवार दोनों युवकों को पकड़ लिया और पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया।
गांव हिमकनपुर निवासी उमेश अपने चचेरे भाई सौरभ को लेकर साइकिल से दवा दिलाने थाना अमरिया के गांव पिंजरा वमनपुरी जा रहा था। शाम करीब पौने पांच बजे गांव पिंजरा वमनपुरी के पास सामने से आ रही बाइक ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उमेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भतीजा सौरभ घायल हो गया। हादसे के बाद खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बाइक समेत उस पर सवार दोनों युवकों को दबोच कर उनकी पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लिया है। बाइक सवार युवक बरेली के थाना बहेड़ी के गंव बरौरी और मल्लपुर के निवासी बताए गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक किशोर के घर कोहराम मच गया। सूचना पर परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए।