सीएचसी में संविदा पर तैनात यूनानी और आयुर्वेद चिकित्सक अब एलोपैथिक दवाएं मरीजों को नहीं लिख सकेंगे। बार-बार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेकर विभाग ने एलोपैथिक दवाएं लिखने वालों को नोटिस देने की तैयारी कर ली है।
सीएचसी के एमओआईसी डॉ. मोहम्मद असलम ने बताया कि सीएचसी में संविदा पर दो यूनानी और तीन आयुर्वेद चिकित्सक तैनात हैं। आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सकों को एलोपैथिक दवाएं लिखने का अधिकार नहीं है। इसके बाद भी आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सक एलोपैथिक दवाएं लिख रहे हैं। इसकी शिकायत एमओआईसी एवं वरिष्ठ अधिकारियों से की जाती रही हैं। इस पर विभाग ने ऐसे डॉक्टरों पर कार्रवाई का मन मनाया है, जिसके तहत अब एलोपैथिक दवाएं लिखने पर
यूनानी एवं आयुर्वेद डॉक्टरों को नोटिस दिया जाएगा और इसके बाद भी न मानने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।