फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शादी में फिजूल खर्ची एवं समाज में फैली बुराइयों को दूर करें उलमा

विज्ञापन
अमरिया कस्बे के मदरसा तालीमुल कुरआन में बैठक में मौजूद मस्जिदों के इमाम । स्रोत -आयोजक
विज्ञापन
अमरिया। मदरसा इस्लामिया तालीमुल कुरान में शुक्रवार को मौलाना तारिक रज़ा मिस्बाही की अध्यक्षता में क्षेत्र के मस्जिदों के पेश इमामों की बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक में समाज में फैली बुराइयों और शादी में फिजूलखर्ची रोकने पर विचार-विमर्श किया गया। मौलाना तारिक रज़ा मिस्बाही ने कहा कि महंगाई के इस दौर में गरीब लोगों को बेटियों की शादी करना मुश्किल हो गया है। दहेज की समस्या भी बढ़ती जा रही है। ऐसे में हम सब की जिम्मेदारी बनती है सब मिलकर समाज में फैली इन कुरीतियों को दूर करें।
विज्ञापन

बैठक में मौलाना तारिक रज़ा मिस्बाही, सैय्यद अफसर अली मियां, मौलाना रिहानुल कादरी, मुफ्ती सुलेमान, मौलाना इंतिखाब अहमद, मौलाना साजिद, मौलाना हसनैन, कारी वसीम अहमद, हाफ़िज़ शाहरोज, मौलाना मुजाहिद, हाफिज़ शहामत हुसैन, मौलाना मोहम्मद साबिर, इकबाल प्रधान, मौलाना हाफिज़ माजिद हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें