फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: उदयपुर ने सरदार नगर को तीन विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरिया। कस्बे में चल रहे प्रीमियर क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत रविवार को उदयपुर वैरियर क्रिकेट क्लब और सरदार नगर क्रिकेट क्लब के बीच लीग मैच खेला गया। इसमें उदयपुर की टीम ने तीन विकेट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सरदार नगर की टीम निर्धारित 14 ओवरों के मैच में 10 ओवर में 54 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। 55 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी उदयपुर की टीम ने 9 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर तीन विकेट से मैच जीत लिया। उदयपुर की जीत में शानू का अहम योगदान रहा। उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए और बल्लेबाजी में 14 रन बनाए। उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के दौरान टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष सिकत्तर सिंह, मोहम्मद आरिफ, रफीकुल और सलमान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें