फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बांग्लादेशी होने के शक में दो युवकों से की पूछताछ

Fri, 13 Jun 2025 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। बांग्लादेशी होने के शक में दो युवकों को एसएसबी ने हिरासत में लेकर थाना माधोटांडा पुलिस के सुपुर्द कर दिया। थाने में दोनों युवकों से पूछताछ की गई। पूछताछ में पश्चिम बंगाल और पीलीभीत के अभिलेख मिलने पर दोनों को छोड़ दिया गया। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

बुधवार की रात एसएसबी ने माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव सेल्हा निवासी दो लोगों को हिरासत में लिया था। एसएसबी को शक था कि दोनों युवक बांग्लादेशी हैं। एसएसबी ने दोनों को थाने लाकर पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया। थाने में एसएसबी के अलावा पुलिस और इंटेलीजेंस की यूनिटों ने भी पूछताछ की।
पूछताछ में पता चला कि दोनों लोग पिछले 10 साल से सेल्हा गांव में रह रहे हैं। इससे पूर्व पश्चिम बंगाल में रहते थे। पूछताछ में उनके बांग्लादेशी होने के कोई सबूत पुलिस को नहीं मिले। इसके बाद दोनों को छोड़ दिया गया। थाना प्रभारी अशोक पाल ने बताया शक के आधार पर दो लोगों से पूछताछ की गई थी। बांग्लादेशी होने का कोई प्रमाण न मिलने पर दोनों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें