फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अधिवक्ताओं ने ली शपथ रक्तदान कर बनिए महादानी

Fri, 13 Jun 2025 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
रक्तदान की शपथ लेते अ​धिवक्ता स्रोत : अ​धिवक्ता
विज्ञापन
पीलीभीत। जरूरतमंदों की मदद के लिए अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 14 जून को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर जिला अस्पताल परिसर के ब्लड बैंक में सुबह नौ से शाम चार बजे तक चलेगा। शिविर में कोई भी व्यक्ति स्वैच्छिक रक्तदान कर सकता है। अधिक से अधिक जन सहभागिता के लिए ब्लड बैंक की ओर से भी संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ब्लड बैंक में रक्त की कमी है। बी निगेटिव ग्रुप का रक्त मौजूद नहीं है। ब्लड बैंक को प्रतिमाह करीब 85 यूनिट रक्त की आवश्यकता होगी। यह रक्त गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों को निशुल्क मुहैया कराया जाता है। ऐसे में जरूरतमंदों के लिए अमर उजाला की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को ब्लड बैंक के चिकित्सक डॉ. परीक्षित सिंह, डॉ. प्रदीप शेखावत, काउंसलर अमरीन ने संयुक्त बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से मुलाकात की। जिलाध्यक्ष संयुक्त बार एसोसिएशन धीरेंद्र मिश्रा एडवोकेट की मौजूदगी में अधिवक्ताओं ने रक्तदान की शपथ ली।
शपथ लेने वालों में संध्या राठौर, देवेेंद्र वर्मा, अर्जुन, विनीता सक्सेना, महेंद्र पाल सिंह आदि शामिल रहे। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी संपर्क कर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया। कई सामाजिक संस्थाओं ने भी अमर उजाला के कार्यक्रम में सहभागिता की बात कही है। समाजसेवी, शिक्षक, अधिवक्ता और आमजन भी रक्तदान शिविर में प्रतिभाग करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें