फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर दर्दनाक हादसा: पीलीभीत में बाइकों की भिड़ंत से दो युवकों की मौत, मातम में बदलीं त्योहार की खुशियां

Wed, 04 Mar 2026 05:20 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत जिले के बिलसंडा क्षेत्र में होली के दिन दो बाइकों की भिड़ंत से दो युवकों की मौत हो गई। इस हादसे से मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। 
विज्ञापन
मृतक के परिवार में मचा कोहराम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव गौहनिया में दो बाइकों की आमने सामने से जोरदार टक्कर हो गई। होली के दिन हुए दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। इससे उनके परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

 
होली के पर्व पर जहां लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर बधाइयां दे रहे थे। वहीं दो परिवारों में बाइक भिड़ंत के बाद हुई मौत से घरों में मातम छा गया। बुधवार को रंग खेला जा रहा था। जिला शाहजहांपुर के थाना पुवायां के गांव बड़ेला निवासी धनपाल (25 वर्ष) अपने भाई दीपू की ससुराल थाना बिलसंडा के बकैनिया रंग खेल कर अपने बहनोई के घर मरौरी खास को निकले थे।

ससुराल में होली खेल कर लौट रहे थे दोनों युवक
बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव जमुनिया निवासी सुरेंद्र (26 वर्ष) अपनी ससुराल गंगुआपुर रंग खेल कर वापस अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान बीसलपुर-बिलसंडा मार्ग पर गांव गौहनिया में दोनों की बाइकें आपस में भिड़ गई।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइकें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों सड़क के किनारे गिर पड़े। टक्कर लगने से धनपाल और सुरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हो गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें