फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 15 लोगों के हमले में दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। दोस्त को छोड़ने जा रहे युवक के साथ पहले से घात लगाए करीब 15 लोगों ने लाठी-डंडों और बांके से हमला कर दिया। इससे दो लोग घायल हो गए। बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव पकड़िया नौगवां निवासी अमन ने जहानाबाद थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 28 अगस्त की रात वह अपने दोस्त इमरान, अरबाज और आशिक अली के साथ अपने दोस्त आमान को जहानाबाद छोड़ने जा रहा था। रात करीब साढ़े नौ बजे ओवरब्रिज से उतरने के बाद पेट्रोल पंप से पहले करीब 15 लोगों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने उसे और आशिक अली को जमीन पर गिराकर पीटा। उसके बाएं पैर और आशिक अली के सिर पर बांके से वार किया गया।
विज्ञापन

सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि थाना पुलिस को आरोपियों को तलाश के निर्देश दिए गए है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें