फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत: एक ही सूट दो महिलाओं को आया पसंद, मंगल बाजार में मच गया हंगामा, जमकर हुई मारपीट

Tue, 08 Sep 2026 06:27 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

मंगल बाजार में सोमवार दोपहर एक कपड़े की दुकान पर दो महिलाओं में विवाद हो गया। उन्हें एक ही सूट पसंद आया था, जिसके चलते कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। 
विज्ञापन
महिलाओं में जमकर हुई मारपीट - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के मंगल बाजार में सोमवार दोपहर कपड़े की दुकान पर एक ही सूट पसंद आने को लेकर दो महिलाओं के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों में मारपीट शुरू हो गई। बाजार में काफी देर तक हंगामा होता रहा। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला और गजरौला थाना क्षेत्र से आई दूसरी महिला दोपहर करीब 12 बजे कोतवाली क्षेत्र में लगने वाली मंगल बाजार में खरीदारी करने पहुंची थीं। दोनों एक कपड़े की दुकान पर गईं, जहां उन्हें एक ही सूट पसंद आ गया। सूट लेने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों सड़क पर एक-दूसरे से मारपीट करने लगीं। 

थाने में भी करती रहीं विवाद 
हंगामा देख बाजार में मौजूद लोगों ने दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन विवाद शांत नहीं हुआ। इसके बाद किसी ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस दोनों महिलाओं को थाने ले आई। यहां भी दोनों महिलाएं सूट को अपना बताते हुए विवाद करती रहीं।
विज्ञापन


बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। परिजनों को भी थाने बुलाया गया। समझौते के बाद दोनों महिलाओं को घर भेज दिया गया। सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची थी। महिलाओं को समझा-बुझाकर घर भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें