फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री की दो गाड़ियों में तोड़फोड़

Tue, 10 Jun 2025 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री की गाड़ियों में तोड़फोड़ की घटना से खलबली मच गई। सोमवार रात शहर के दो अलग-अलग इलाकों में हुई घटना में जिला मंत्री की दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। कार में रखे जेवरात और नकदी चोरी कर ले जाने के भी आरोप लगाए गए। सुनगढ़ी और कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन

भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री प्रतीक पांडेय ने कोतवाली और सुनगढ़ी थाने में दी तहरीर में बताया कि सोमवार को वह अपने छोटे भाई अक्षत पांडेय की पत्नी की विदाई के लिए सुनगढ़ी क्षेत्र के वल्लभनगर कॉलोनी गए थे। उनकी थार गाड़ी गली में खड़ी थी। इस दौरान गोल्डन पार्क कॉलोनी निवासी उदित, सिविल लाइन निवासी कुनाल और अरुण, मोंटू माधुर अपने साथ छह-सात अज्ञात साथियों के साथ वहां पहुंचे और गाड़ी को लाठी-डंडों से प्रहार कर क्षतिग्रस्त कर दिया।
आरोप है कि गाड़ी में रखे पांच लाख रुपये कीमत के जेवरात और ढाई लाख रुपये की नकदी भी आरोपी चोरी कर ले गए। जानकारी पर वह मौके पर पहुंचे। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने उसके सुभाष नगर स्थित आवास पर खड़ी दूसरी गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर कोतवाली और सुनगढ़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें