पूरनपुर। थाना हजारा के गांव शांतिनगर निवासी महिला का शिकार करने वाले बाघ के पगचिह्न मंगलवार की सुबह जंगल के किनारे मिले। मगर दोबारा दिखाई नहीं देने के कारण वनकर्मी उसको पकड़ नहीं सके। दरअसल, एक सप्ताह पहले गांव शांतिनगर निवासी रामकिशोर की पत्नी रेशना को बाघ उनके घर से खींच ले जाकर मार दिया। रेशमा को छुड़ाने के लिए वनकर्मियों को फायरिंग करनी पड़ी थी। बाघ को बेहोश कर पकड़ने के निर्देश पर ट्रैंकुलाइज टीम मंगलवार को भी जंगल के किनारे डेरा जमाए रही। संपूर्णानगर रेंजर अनिल कुमार ने बताया कि अभी बाघ दिखाई नहीं दिया है। ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है।