बरेली मार्ग पर वाहनों की चेंकिग करते एआरटीओ वीरेंद्र सिंह।स्रोत:विभाग
पीलीभीत। दीपावली के दृष्टिगत मार्गों पर यातायात में हो रही वृद्धि एवं सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत एआरटीओ वीरेंद्र सिंह जिले की सड़कों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मार्गों से गुजर रही वाहनों की सघन चेकिंग की गई।
चेकिंग के दौरान जयपुर से पूरनपुर और एक बस जालंधर से खटीमा जा रही थी। दोनों बसें टैक्स व परमिट शर्तों के उल्लंघन करते हुए संचालित हो रहीं थी। दोनों बसों को सीज कर ललौरीखेड़ा व असम चौकी पर खड़ा करवाया गया। वहीं एक बस नियमों की अनदेखी कर संचालित पाए जाने पर उसका चालान किया गया।
इसके अलावा निर्धारित क्षमता से अधिक माल ढोते दो ट्रकों पर भी जुर्माना लगाया गया। इसमें एक ट्रक पर 82 हजार व दूसरे पर 45 हजार का जुर्माना लगाया गया। चेकिंग के दौरान एक टैक्सी जिसका टैक्स जुलाई 2022 से जमा नहीं था, उसे सीज किया गया। इस दौरान एआरटीओ ने चालकों को यातायात नियमों का पालन कराने के निर्देश दिए। संवाद
एसडीएम ने अवैध खनन में लगे सात ट्रैक्टर और एक जेसीबी को लिया कब्जे में
बीसलपुर। एसडीएम नागेंद्र पांडेय ने अधीनस्थ अधिकारियों और पुलिस के साथ बृहस्पतिवार की रात छापा मारकर गांव अहिरपुरा नगला में अवैध खनन पकड़ा।
एसडीएम को बृहस्पतिवार की रात में पता चला कि गांव अहिरपुरा नगला में बड़े पैमाने पर अवैध खनन हो रहा है। सूचना मिलते ही एसडीएम राजस्व विभाग की टीम और पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचे। अधिकारियों को देखकर खनन कर रहे माफिया खेतों में होते हुए भाग गए।
पुलिस ने भाग रहे माफिया को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वे हत्थे नही चढ़े। अधिकारियों ने अवैध खनन में लगे सात ट्रैक्टर, आठ ट्राॅलियों और एक जेसीबी बरामद की और पुलिस के हवाले कर दी। एसडीएम ने बताया कि डीएम संजय कुमार सिंह को रिपोर्ट भेजकर अधिक से अधिक जुर्माना डालने की संस्तुति की गई है। संवाद