पूरनपुर। अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर नायब तहसीलदार अभिषेक त्रिपाठी ने सोमवार को गांव शेरपुर कलां के समीप मिट्टी और ईंटों की रेत भरी दो ट्रैक्टर-ट्राॅलियों को पकड़ लिया। ट्राॅलियों में नीचे मिट्टी और उसे छिपाने के लिए ऊपर रेत डाली गई थी।
विज्ञापन
नायब तहसीलदार ने बताया कि सूचना पर गांव शेरपुरकलां के समीप छापा मारकर दो ट्रैक्टर-ट्राॅलियों को पकड़ा। ट्राॅलियों में नीचे मिट्टी और उसके ऊपर रेत डाली गई थी। ट्रैक्टर-ट्राॅलियों को कब्जे में लेकर तहसील परिसर में खड़ा कराया गया है। जांच के बाद अगली कार्रवाई होगी। संवाद