फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दो पक्षों में संघर्ष, दो गंभीर लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। गांव सुस्वार में दो पक्षों में संघर्ष हो गया। लाठी-डंडे चलने से दोनों पक्षों के दो लोग गंभीर घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्राॅस रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव सुस्वार निवासी छेदालाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि सात जुलाई की रात करीब नौ बजे उसके पुत्र सुरेश से गांव के ही भीमसेन ने शराब के नशे में गाली-गलौज शुरू कर दिया। विरोध करने पर भीमसेन ने गांव के रोहित के साथ मिलकर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से मारपीट की। इससे पुत्र घायल हो गया।
दूसरे पक्ष के भीमसेन ने बताया कि सात जुलाई की शाम करीब सात बजे उसके चचेरे भतीजे सुरेश व यशपाल ने पिता छेदालाल, मां मुन्नी देवी के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीटा। बचाने आई पत्नी पार्वती की भी आरोपियों ने पिटाई लगा दी। पत्नी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। थाना प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि क्राॅस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


बंटवारे के विवाद में बांका मारा

मझोला। दुकान के बंटवारे के विवाद में युवक को बांका मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। न्यूरिया क्षेत्र के गांव धनकुना निवासी लालबहादुर ने दी गई तहरीर में बताया कि उसके पिता धर्मेंद्र कुमार व चाचा रामलाल, नन्हेलाल के बीच दुकानों के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। दो जुलाई को बंटवारे की रंजिश में दोनों चाचा ने उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि छह जुलाई को जब वह अपने भाई अमित के साथ धनकुना अड्डे के पास दुकान पर बैठा था तो चाचा के पुत्र संतोष और अवधेश वहां पहुंचे। उसके भाई अमित पर बांके से प्रहार किया। इससे वह घायल हो गया। संवाद


रंजिशन गाली-गलौज कर पीटा
घुंघचाई। गांव गोपालपुर में खेत पर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी फिरोज खान ने बताया कि उसकी कुछ लोगों से रंजिश चल रही है। बुधवार को वह अपने खेत पर काम कर रहा था। गोपालपुर और सिरसा के कुछ लोगों ने खेत पर पहुंच कर उसे लाठी-डंडों से पीटा। जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला कर दिया। शोर मचाने पर बचाने पहुंचे परिवार के शाहिद खां, सलमान खां व फिरोज को भी पीटा। मारपीट में चार लोग घायल हो गए। पीड़ित ने तोड़फोड़ करने का भी आरोप लगाया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा। पुलिस ने गोपालपुर निवासी गामा, हसनेन, हसीन, इश्तियाक, इशरत,भूरा, सारुक सिरसा निवासी आफिब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद

जान से मारने की नीयत से हमला

पीलीभीत। छोटे भाई पर जान से मारने की नीयत से हमला करने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोतवाली क्षेत्र के पिंक सिटी कॉलोनी निवासी हिना खालिद ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका बड़ा भाई सलमान खालिक परिवार के लोगों के साथ मारपीट करता है। पूर्व में भी वह पिता के साथ मारपीट कर चुका है। आरोप है कि दो दिन पूर्व सलमान ने जान से मारने की नीयत से घर के बाहर छोटे भाई फरहान पर हमला कर दिया। आरोपी हथौड़ा व गड़ासा लेकर आया था। घर के बाहर खड़ी कार में भी तोड़फोड़ की। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद

मिट्टी उठाने से नाराज आरोपियों में चार लोगों से की मारपीट

पीलीभीत। चकमार्ग से मिट्टी उठाने से नाराज आरोपियों ने युवक से मारपीट की। बचाने आए परिवार के तीन सदस्यों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे सभी गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने चारों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
जहानाबाद के मोहल्ला मनिहारन निवासी गंगाराम ने दी गई तहरीर में बताया कि आठ जुलाई को वह पत्नी रामबेटी व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खेत पर धान लगा रहे थे। इस दौरान बच्चों ने चकमार्ग से एक परात मिट्टी उठा ली। आरोप है कि इस बात से नाराज होकर मोहल्ला काजीटोला निवासी जाफर अली, रियाज अली, रियान अली, साहिद अली ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।
विरोध करने पर आरोपियों ने मारा पीटा। बचाने आई पत्नी रामबेटी, भाई रमेश व उसकी पत्नी भावना पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे सभी घायल हो गए। थाना प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें