फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कछुआ तस्तरी में फंसे दो सफाई कर्मी, विभाग को नहीं दी जानकारी, हुए निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
21 अगस्त की रात बरखेड़ा पुलिस व वन विभाग की टीम ने था पकड़ा
विज्ञापन

पीलीभीत। कछुआ तस्करी के मामले पकड़े गए दो सफाई कर्मियों ने इस कारनामा की जानकारी पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को नहीं दी। उनके जेल में निरुद्ध होने का मामला संज्ञान में आने पर डीपीआरओ ने दोनों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। वहीं, पूरे मामले की जांच के लिए विभागीय अफसरों को निर्देश दिए है।
21 अगस्त को बरखेड़ा क्षेत्र में तीन लोगों को कछुआ तस्करी के आरोप में पुलिस ने वन विभाग की मदद से पकड़ा था। इस पूरे मामले पूरनपुर ब्लॉक के गांव वासूपुर में तैनात सफाई कर्मचारी हनीफ और बीसलपुर ब्लॉक के गांव परसिया में तैनात कर्मचारी मोहम्मद सलीम को भी गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया। 21 अगस्त से 24 अगस्त तक वह लोग जेल में रहे। इसके बाद भी विभागीय अफसरों को इसके संबंध में कोई सूचना नहीं दी गई। ग्राम प्रधान से उपस्थित प्रमाणित कराकर वेतन भी आहरित कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जानकारी लगने पर डीपीआरओ ने दोनों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। बीसलपुर ब्लॉक में तैनात कर्मचारी की जांच सहायक विकास अधिकारी बरखेड़ा और पूरनपुर ब्लॉक में तैनात कर्मचारी की जांच बीसलपुर सहायक विकास अधिकारी को दी है। डीपीआरओ रोहित भारती ने बताया कि पूरे मामले की जानकारी लगने पर दोनों सफाई कर्मचारियों को निलंबित किया गया है। साथ ही जांच टीम को गठित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें