फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो प्रधानाचार्य समेत पांच मिले गैर हाजिर

Mon, 13 Jul 2015 11:51 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
डीआईओएस को ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज व अवंतीबाई बालिका इंटर कॉलेज के निरीक्षण में तमाम खामियां मिली। उन्होंने प्रधानाचार्य समेत चार का वेतन काटने के निर्देश दिए। अवंतीबाई में प्रधानाचार्य समेत चार शिक्षकों के देरी से पहुंचने पर उन्हें कठोर चेतावनी देते हुए स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीआईओएस जेके वर्मा ने सोमवार को ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान तमाम बच्चे परिसर में घूमते पाए गए, वहीं कक्षाएं भी संचालित होती नहीं मिलीं। प्रधानाचार्य रामपाल सिंह, शिक्षक एके गौड़, ओपी गंगवार गैरहाजिर मिले। जिस पर उन्होंने सभी का वेतन काटने के निर्देश दिए। कहा कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो शासन को लिखा  जाएगा।

अवंतीबाई बालिका इंटर कॉलेज के निरीक्षण में लिपिक ओमपाल सिंह गैरहाजिर मिले। जबकि प्रधानाचार्य रामजानकी शुक्ला, राधा देवी, अनीता जोशी व अजय चौहान देरी से पहुंचे। उपस्थिति रजिस्टर भी नदारद मिला। ब्लैकबोर्ड, सीलिंग फैन भी दुरुस्त नहीं मिले। वाटर कूलर भी एक कमरे में बंद मिला। जिस पर उन्होंने वाटर कूलर को बाहर रखने के निर्देश दिए। देरी से पहुंची प्रधानाचार्य समेत सभी चारों को कठोर चेतावनी देते हुए स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। यहां कार्यालय का रखरखाव भी ठीक ढंग से नहीं मिला।
विज्ञापन


जिस पर उन्होंने लिपिक नरेंद्र पाल को सुधार लाने की चेतावनी दी। निरीक्षण के बाद डीआईओएस ने बताया कि ड्रमंड कॉलेज में काफी अव्यवस्थाएं पाई गई। सुधार की चेतावनी दी गई है। यदि सुधार नहीं हुआ तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी कराने के निर्देश
पीलीभीत। जनपद स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन 12 अगस्त को होगा। डीआईओएस ने इससे पूर्व सभी शासकीय/अशासकीय, मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी कराने के निर्देश दिए हैं।  डीआईओएस जेके वर्मा ने बताया कि प्रत्येक ब्लाक व नगर स्तर से दो श्रेष्ठ छात्र जनपदीय संगोष्ठी में प्रतिभाग करेंगे। इसको लेकर ब्लाक स्तरीय प्रभारी नामित किए गए हैं। जिसमें जीजीआईसी पूरनपुर की प्रधानाचार्य को पूरनपुर, राजकीय इंटर कॉलेज अमरिया के प्रधानाचार्य को अमरिया, राममनोहर लोहिया बालिका इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य को ललौरीखेड़ा, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बरखेड़ा के प्रधानाचार्य को बरखेड़ा, एसआरएम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य को बीसलपुर, जीजीआईसी बिलसंडा के प्रधानाचार्य को बिलसंडा, राजकीय इंटर कॉलेज न्यूरिया के प्रधानाचार्य को मरौरी व राम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य को नगरक्षेत्र के लिए नामित किया गया है। कहा कि सभी प्रधानाचार्य ब्लाकस्तरीय संगोष्ठी के बाद 12 अगस्त को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में श्रेष्ठ प्रतिभागियों को प्रतिभाग कराना सुनिश्चित करें। जानकारी के लिए जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक लक्ष्मीकांत शर्मा से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें