फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदगी एक शिक्षक की तरह : सांसद अनुप्रिया

Sun, 12 Jul 2015 10:51 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय कल्याण समिति के तत्वावधान में हुए प्रतिभा सम्मान समारोह में जिले के 174 मेधावी सम्मानित किए गए। मेधावियों को मिर्जापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल और राज्यसभा सदस्य रवि प्रकाश वर्मा ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

शहर के एक बैंक्वेट हाल में हुए समारोह का शुभारंभ सांसद अनुप्रिया और राज्यसभा सदस्य रवि प्रकाश वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। इस दौरान अनुप्रिया पटेल कहा कि यदि तरक्की करना है तो आत्म केंद्रित सोच से ऊपर उठना होगा और यदि कहीं नकारात्मक विचार आ रहे हैं तो उन्हें दबाने की जरूरत है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि जिदंगी एक शिक्षक की तरह होती है जो हमें निरंतर आगे बढ़ने को प्रेरित करती है। सकारात्मक तरीके से किया गया प्रयास ही मंजिल की ओर ले जाता है।
उन्होंने अभिभावकों से बच्चों में अच्छे संस्कार डालने का आह्वान किया। राज्यसभा सदस्य रवि प्रकाश वर्मा ने कहा कि बच्चे राष्ट्र निर्माण में अहम भागीदारी निभाते हैं। उन्हें समाज में अपनी उपयोगिता बतानी होगी। जो होनहार गरीब घरों में पैदा हुए हैं समाज के लोग उन्हें पहचान देने का कार्य करें। आरएस कनौजिया ने समाज के लोगों से राजनीति में हिस्सेदारी करने का आह्वान किया। समिति अध्यक्ष प्रकाशवीर ने संगठन के बारे में बताया।
विज्ञापन

इस दौरान हाईस्कूल और इंटर में अच्छे अंक लाने वाले 174 विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में पूरनपुर, बीसलपुर, बिलसंडा, बरखेड़ा, अमरिया आदि के बच्चों ने भाग लिया। संचालन चिरंजीव गौर और अध्यक्षता वीर सिंह ने की।

इन्हें मिला सम्मान
इंटमीडिएट के कौशल पटेल, रुपेश पटेल, जगदीश गंगवार, शिवम गंगवार, सौरभ गंगवार, समर्थमोहन, हाईस्कूल की राशि पटेल, अरुणेश कुमार, प्रिंसी पटेल, अंकित गंगवार, ज्योति, जया गंगवार, मौसम गंगवार, शिवानी गंगवार, एमबीबीएस में सफल रेनू सिंह, नेट में फूलमती, वेटनरी में कविशा सिंह को सम्मानित किया गया।
इनकी रही मौजूदगी
सत्यपाल गंगवार, डॉ. नरेश गंगवार, डॉ. रत्नेश गंगवार, डॉ. शैलेंद्र गंगवार, डा. राममूर्ति, डॉ. एचएस सचान, डॉ. जेडी गंगवार, आशीष जैसवार, डॉ. सतीश गंगवार, डॉ. डीके गंगवार, डॉ. सीपी पटेल, तेजनरायण गंगवार, सौरभ गंगवार, संदीप सिंह, सुधीर पाल सिंह, प्रसनजीत सिंह, नरोत्तम, महेंद्रपाल, सुभाष कनौजिया, शलभ गंगवार, प्रवीन, आमोद सिंह, देवेंद्र पटेल, मनोज पटेल आदि।

संसद के अंदर लड़ूंगां पत्रकारों की लड़ाई
पीलीभीत। राज्यसभा सदस्य व सपा के राष्ट्रीय महासचिव रविप्रकाश वर्मा ने कहा कि पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले तेजी से बढ़े हैं। इसको लेकर संसद में पत्रकारों की लड़ाई लड़ी जाएगी। प्रदेश में कानून व्यवस्था पर कहा कि हर मामले को युवा मुख्यमंत्री संज्ञान में ले रहे हैं। आईजी अमिताभ ठाकुर मामले में कहा कि मामले की जांच की जा रही है। कहा कि लोकतांत्रिक परंपरा के मुताबिक सपा आने वाले पंचायत व जिला पंचायत चुनाव में दखल नहीं देगी। उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में बहुराष्ट्रीय कंपनियों की बाढ़ आ गई है। यहां का व्यापार चौपट हो रहा है।

सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएंगी अपना दल
पीलीभीत। सांसद अनुप्रिया पटेल ने कहा कि मिशन 2017 के तहत अपना दल यूपी में सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। इसको लेकर पूरे प्रदेश में तैयारी शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था बेहतर नहीं है। आईजी अमिताभ ठाकुर के मामले में उनकी ओर से भी एफआईआर दर्ज होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें