फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिरने से दो खंभे टूटे, सात गांवों की बिजली ठप

Sun, 17 Aug 2025 11:44 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिरने से दो खंभे टूट गए। इससे शारदा नदी किनारे के बाढ़ प्रभावित सात गांवों की बिजली आपूर्ति शनिवार रात को ठप हो गई। दूसरे दिन भी शाम तक बिजली आपूर्ति को सुचारु नहीं किया जा सका। ठप बिजली आपूर्ति से उपभोक्ताओं को भारी असुविधा हुई। उपभोक्ताओं ने रोष जताया है।
विज्ञापन


गांव ढक्काचाट से चंदिया हजारा की ओर जाने वाली हाईटेंशन की लाइन पर शनिवार रात करीब 12 बजे पेड़ गिरने से दो खंभे टूट गए। इससे गांव चंदिया हजारा, राहुलनगर, ढक्काचाट, खिरकिया बरगदिया, पहाड़पुर, विमल कॉलोनी, परितोष कॉलोनी की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। उपभोक्ताओं ने बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं किए जाने पर रोष जताया है। विद्युत विभाग के जेई आशुतोष कुमार ने बताया कि जंगल में हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिरने से दो खंभे टूटे हैं। टूटे खंभों को बदलवाया जा रहा है। शाम तक बिजली आपूर्ति सुचारू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें