फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, एक की शिनाख्त नहीं

Fri, 20 Nov 2026 12:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
बीसलपुर के गांव भड़रिया में गमगीन मुद्रा में बैठे मृतक के परिजन संवाद
विज्ञापन
गजरौला/बीसलपुर। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। गजरौला क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की जान चली गई। वहीं, बीसलपुर में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल 66 वर्षीय ग्रामीण ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। गजरौला में मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र में असम हाईवे पर मुड़ैला कला पुलिया के पास बृहस्पतिवार तड़के करीब 3:30 बजे अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसा राइस मिल के सामने हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
इधर, बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव भड़रिया में बुधवार देर शाम सड़क किनारे खड़े केवल राम गंगवार को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां से बरेली ले जाने की सलाह दी गई। परिजन उन्हें बरेली लेकर जा रहे थे, तभी ललौरीखेड़ा के पास रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक के बेटे गोपाल गंगवार ने बताया कि उनके पिता केवल राम गंगवार पुत्र प्यारेलाल गांव के बाहर सड़क किनारे खड़े होकर ग्रामीणों से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान अमृताखास की ओर से आई तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक भी घायल हो गया। उसकी बाइक गांव में ही खड़ी है। परिजन शव लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर कोतवाल संजीव शुक्ला मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि कोतवाली पुलिस को मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें