बीसलपुर। मोहल्ला हबीबुल्लाह खान शुमाली के दो पक्षों में रंजिश को लेकर मारपीट हो गई। इसमें एक महिला बेहोश हो गई। साथ ही 11 अन्य लोग घायल हुए। दोनों पक्षों की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में 12 लोगों को नामजद किया गया है।
कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि मोहल्ला हबीबुल्लाह का शुमाली निवासी जसवीर और धर्मवीर के मध्य रंजिश चल रही है। बुधवार को दोनों पक्षों में आमना-सामना हो गया l पहले कहासुनी, गाली-गलौज हुआ और बाद में मारपीट हुई। मारपीट में प्रथम पक्ष की बृजरानी गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गईं।
साथ ही दोनों पक्षों के 11 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल परीक्षण कराया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को क्रॉस रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रथम पक्ष की बृजरानी की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में जसवीर, मुकेश, संजय, शिवा, सोनू, विपिन और जोगिंदर को नामजद किया गया है। दूसरे पक्ष की जावित्री देवी की ओर से दर्ज रिपोर्ट में धर्मवीर, शिवम, संध्या, संतोषी और बृजरानी को आरोपी बनाया गया है।