फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दो ओवरलोड वाहनों को किया सीज, तीन पर लगाया जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। एआरटीओ ने शुक्रवार की रात जिले के विभिन्न मार्गों से गुजर रहे ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान दो वाहनों को सीज कर तीन पर जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

जिले में ओवरलोड वाहनों के संचालन को लेकर विभागीय स्तर से कार्रवाई की जा रही है। इसके बावजूद भी वाहनों के संचालन को लेकर वाहन स्वामी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे सड़क हादसों में भी इजाफा हो रहा है। शुक्रवार की रात विभिन्न मार्गाें पर अभियान चलाया गया। इसमें दो वाहनों को सीज करते हुए गढ़वाखेड़ा चौकी और पूरनपुर गेट पुलिस चौकी पर खड़ा कराया। इसके अलावा तीन वाहनों का चालान किया गया। सभी वाहनों पर करीब तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें