फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: केजीएन ने एआई क्लब नेपाल को हराकर जीता सेमीफाइनल मैच

विज्ञापन
मखदूम कप:सेमीफइनल फाइनल मैच के दौरान मैदान में खेलते हुए खिलाडी।संबाद
विज्ञापन
न्यूरिया। कस्बे में चल रहे मखदूम कप क्रिकेट टूर्नामेंट–2026 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में शनिवार को जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। केजीएन क्रिकेट क्लब न्यूरिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एआई क्रिकेट क्लब नेपाल को 20 रनों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। मैच के दौरान मैदान दर्शकों से भरा रहा। हर चौके-छक्के पर तालियों की गड़गड़ाहट गूंजती रही।
विज्ञापन

टॉस जीतकर एआई क्रिकेट क्लब नेपाल के कप्तान अरबाज ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए केजीएन क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 14 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 156 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से तेज शुरुआत करते हुए अदनान ने मात्र 12 गेंदों पर 34 रनों की शानदार पारी खेली। इसमें 4 छक्के और 2 चौके शामिल रहे। नेपाल टीम की ओर से जनक ने अनुशासित गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 3 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी एआई क्रिकेट क्लब नेपाल की टीम की शुरुआत ही खराब रही। शुरुआती विकेट जल्दी गिरने से टीम पर दबाव बढ़ गया। पांचवें विकेट के रूप में उतरे जनक ने एक छोर संभालते हुए संघर्षपूर्ण पारी खेली। उन्होंने 25 गेंदों पर 69 रन बनाए, जिसमें 9 छक्के और 1 चौका शामिल रहा। जनक की आक्रामक बल्लेबाजी ने एक समय मैच को रोमांचक बना दिया, लेकिन दूसरे छोर से सहयोग न मिलने के कारण नेपाल की टीम 14 ओवर में 8 विकेट खोकर 136 रन ही बना सकी।
उल्लेखनीय है कि जनक नेपाल के घरेलू क्रिकेट में भी लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते रहे हैं। अपनी आक्रामक बल्लेबाजी व उपयोगी गेंदबाजी के दम पर प्रमुख खिलाड़ियों में शुमार हैं। केजीएन क्रिकेट क्लब की ओर से अदनान ने गेंदबाजी में भी प्रभावी प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके। हरफनमौला प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुकाबले से पूर्व टूर्नामेंट आयोजकों ने दोनों टीमों का परिचय कराकर टॉस सम्पन्न कराया। इस अवसर पर टूर्नामेंट कमेटी के सदस्यों के साथ ही बड़ी संख्या में खेल प्रेमी दर्शक मौजूद रहे। आयोजकों के अनुसार रविवार को टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच सेंट पॉल क्लब और तिग्गी क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें