फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही समुदाय के दो  पक्षों में उपद्रव,पथराव

Sat, 14 May 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी रंजिश के चलते एक ही समुदाय के दो पक्षों में जमकर उपद्रव हुआ। असलहों के बल पर एक दूसरे को जमकर पीटा गया, पत्थर भी बरसाए गए, जिसमें नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों पर क्रास रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी शिकंजा कसा है। 
विज्ञापन

गजरौला कस्बे में एक ही समुदाय के दो पक्षों में पुरानी रंजिश चली आ रही है। एक पक्ष मुनने बख्श और दूसरा अब्दुल सईद है। देर रात दोनों पक्ष वर्चस्व को लेकर आमने सामने आ गए। मुन्ने का आरोप है कि वह घर के बाहर खड़े हुए थे। इस बीच बेवजह सईद के पुत्र शादाब ने गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करते ही गाली गलौच से शुरू हुई झड़प उपद्रव में बदल गई। दोनों ओर से लोग इक_ा हुए और एक दूसरे के घरवालों पर तलवारों, बांके, लाठी डंडे से हमला बोल दिया। महिलाओं को भी पीटा गया। कुछ ही देर में हालात और उग्र हो गए। दोनों ओर से पथराव शुरू कर दिया गया। घर के सामान में भी तोडफ़ोड़ की गई, जिसमें एक पक्ष से मुन्ने, इसरार, दीदार बख्श, अफसाना, फुरकाना और दूसरे पक्ष से सईद, अमजद, अमजद खां, बाबू खां, शोहराब, सिराजी बेगम घायल हो गईं। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों से घायल हुए लोगों का मेडिकल कराया। गजरौला पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस बनी रही लापरवाह 
कस्बे में घटित वारदात ने एक बार फिर खाकी की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक घंटे तक दो पक्ष एक दूसरे के घरों में तांडव करते रहे। गंभीरता बरतने वाली खाकी लापरवाह बनीं रही। 
विज्ञापन


प्रधान के चुनाव से शुरू हुई थी रंजिश 
बताते है कि दोनों पक्षों के बीच रंजिश की शुरूआत प्रधान पद के चुनाव से हुई थी। एक प्रत्याशी को चुनाव न लड़ाने का दबाव मुन्ने पक्ष पर बनाया गया था, लेकिन मुन्ने पक्ष ने दूसरे को लड़ाया। इसके बाद से दोनों में रंजिश चली आ रही है। 

इन पर दर्ज हुई रिपोर्ट 
गजरौला पुलिस ने मुन्ने पक्ष की तहरीर पर शादाब, सईद, रईस, अनीस, रमजाने और दूसरे पक्ष की ओर से मुन्ने, अखलाक, इसरार, इरशाद, दीदार, छोटा के खिलाफ बलवा, तोडफ़ोड़, घर में घुसकर मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें