फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अब तो फोन भी रिसीव नहीं करते बिजली अफसर’ 

Fri, 13 May 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
बैठक। - फोटो : pilibhit, beureu
विज्ञापन
बिजली संकट से निजात दिलाने के लिए व्यापार मंडल आगे आया है। शुक्रवार को व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मंडल ने अधिशासी अभियंता से मुलाकात कर शेड्यूल के अनुसार सप्लाई देने की मांग की। साथ ही अफसरों के फोन न रिसीव करने की शिकायत करते हुए नाराजगी जताई। इस दौरान एसडीओ और जेई व्यापारियों के निशाने पर रहे। 
विज्ञापन

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के  जिला उपाध्यक्ष अमनदीप सिंह जौली के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता से मिला। व्यापारियों ने अघोषित कटौती और फाल्ट पर नाराजगी जताई। उन्होनें शेड्यूल के अनुसार बिजली सप्लाई देने की मांग की। यह भी शिकायत की गई कि बिजली सप्लाई ठप होने के बाद अगर कोई फोन कर अधिकारियों से शिकायत या सूचना देना चाहे तो फोन रिसीव नहीं किया जाता। इससे लोगों को वास्तविक स्थिति का पता नहीं लगता। ऐसे में लोग सड़कों पर उतरकर जाम लगाते है। व्यापारियों को भी कटौती से खासी परेशानी हो रही है। एक्सईएन लोकेंद्र बहादुर सिंह ने व्यापारियों को व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया। उन्होने कहा कि अगर कोई अफसर या कर्मचारी फोन रिसीव नहीं करता या फिर सही जवाब नहीं दता है, तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। फाल्ट दूर करने के लिए कर्मचारियों को लगाया गया है। पूरे प्रयास किए जाएंगे कि शासन से जितनी बिजली जिले के लिए मिल रही है, उसी के अनुसार सप्लाई की जा सके। मुलाकात करने वालों में संजीव थम्मन, गुड्डू आढ़ती, भवानी शंकर महेश्वरी, रविंद्र सलूजा, ललित कोहली, मौसम गुप्ता, हैपी गुप्ता, ललित अगनानी आदि व्यापारी मौजूद रहे। 
 उधर, शुक्रवार को रूपपुर कमालु स्थित 132 केवीए पर सुधार कार्य कराया गया। इसके चलते सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक बिजली सप्लाई बंद रखी गई। इसमें भिखारीपुर, मझोला, न्यूरिया, रामलीला ग्राउंड देहात फीडर से सात घंटे सप्लाई नहीं दी गई। इन फीडरों से जुड़े इलाकों में पूरे दिन बिजली न आने पर गर्मी से लोगों को परेशानी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें