न्यूरिया। थाना क्षेत्र के गौहर गेट के पास महिला से सोने के कुंडल झपटने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से कुंडल भी बरामद किए गए हैं।
घटना दो फरवरी को ग्राम गौहर निवासी केशव की रिश्तेदार धनदेवी के साथ हुई थी। बाजार से लौटते समय लुटेरे महिला के कान से कुंडल छीनकर भाग गए थे। इससे महिला घायल भी हो गई थी। मामले में तीन फरवरी को रिपोर्ट दर्ज पुलिस ने आरोपियों को तलाश शुरू कर दी थी। थाना प्रभारी सुभाष मावी ने बताया कि गठित पुलिस टीम ने जांच के बाद थाना न्यूरिया के भिंडरा निवासी हरीश राठौर, उधमसिंह नगर के खटीमा के मझोला निवासी मनप्रीत सिंह को सोमवार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने घटना स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर कुंडल बरामद किए गए। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। संवाद