फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, मृतकों के परिवार में मचा कोहराम

Fri, 16 May 2025 11:24 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात सड़क हादसा हो गया। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर कस्बा टिकरी के पास बृहस्पतिवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों के शव सड़क पर पड़े मिले। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


थाना बिलसंडा क्षेत्र के गांव अकबराबाद निवासी रविंद्र कुमार गंगवार (45) पुत्र गिरधारी लाल बृहस्पतिवार को देर रात पीलीभीत से बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक पर थाना करेली के गांव चपरौआ निवासी रघुवीर सरन (45) पुत्र प्यारेलाल कश्यप भी थे। 

किसी भारी वाहन ने मारी टक्कर 
बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर कस्बा टिकरी में उनकी बाइक को सामने से आ रहे किसी तेज रफ्तार भारी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर पीलीभीत की ओर भाग गया। रात लगभग 2:30 बजे गश्त पर निकले कोतवाली पुलिस के गश्ती दल ने दोनों शव पड़े देखे। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही कोतवाल संजीव शुक्ला और अपराध निरीक्षक विनोद शर्मा मौके पर पहुंचे। पास से मिले कागजात से मृतकों की शिनाख्त हुई। पुलिस ने दोनों के घरवालों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन पहुंच गए। पुलिस ने रात में ही शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें