फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कूड़ा उठवाने के लिए किया डायल 112 पर फोन, सिपाही और होमगार्ड से की मारपीट

Fri, 16 May 2025 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। नगर के मोहल्ला हबीबुल्लाह खान जनूबी निवासी युवक ने घर के सामने पड़े कूड़े को उठवाने के लिए डायल 112 पर फोन कर दिया। जांच करने पहुंचे डायल 112 के सिपाही और होमगार्ड से विवाद किया। परिजनों के साथ मिलकर सिपाही और होमगार्ड की पिटाई कर दी। पुलिस ने सिपाही की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


मोहल्ला हबीबुल्लाह खान जनूबी निवासी अरविंद कुमार ने बुधवार की देर रात डायल 112 पर फोन कर कहा कि उनके दरवाजे पर कई दिन से कूड़ा पड़ा है। उसे तत्काल उठवाया जाए। सूचना मिलते ही 112 नंबर वाहन पर तैनात सिपाही विनय कुमार, होमगार्ड मदनलाल के साथ मौके पर पहुंचे। सिपाही ने अरविंद कुमार से बात की और अगले दिन कूड़ा उठवाने का आश्वासन दिया।
अरविंद बोला कि कूड़ा उन्हें अभी उठवाना पड़ेगा। सिपाही ने अरविंद को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। इसी बीच अरविंद के घर से तीन-चार महिलाएं और सुमित कुमार आ गया। आरोप है कि उन लोगों ने सिपाही विनय कुमार से गाली-गलौज और मारपीट की। मारपीट में होमगार्ड को भी चोट आई। सिपाही ने फोन कर कोतवाली से पुलिस बुला ली। पुलिस को देख आरोपी व महिलाएं भाग गईं। पुलिस सुमित को कोतवाली ले आई। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि सिपाही विनय की तहरीर पर सरकारी काम में बाधा डालने, गाली-गलौज व मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें