फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत

Sat, 03 Oct 2015 10:29 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई। उत्तराखंड बार्डर पर कार पलटने से शुक्रवार रात गोला (खीरी) क्षेत्र के गांव नंगापुर निवासी पुष्पेद्र मिश्रा की मौत हो गई। वहीं बरखेड़ा क्षेत्र के गांव ज्योहरा कल्यानपुर में निवासी नरायन को बाइक ने टक्कर मार दी। अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
विज्ञापन

मझोला। उत्तराखंड जा रहे गोलागोकर्णनाथ क्षेत्र के गांव नगापुर निवासी 32 वर्षीय पुष्पेंद्र मिश्रा की कार अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुुंचे घर वालों ने पुष्पेंद्र की हत्या की आशंका व्यक्त की है। उत्तराखंड पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
लखीमपुर जनपद के गोलागोकर्णनाथ के नगापुर पोस्ट हैदाराबाद निवासी पुष्पेंद्र शुक्रवार रात कार से उत्तराखंड जा रहा था। रात को किसी समय उसकी कार उत्तराखंड सीमा क्षेत्र में पलट गई। सुबह टहलने गए लोगों ने सड़क किनारे पड़ी कार और उसमें मृत पड़े युवक की सूचना पुलिस को दी। इस 17 मील चौकी इंचार्ज धाम सिंह पांगती मौके पर पहुंचे और ड्राइविंग  लाइसेंस के आधार पर मृतक की शिनाख्त कर घर वालों को सूचना दी। दोपहर बाद पहुंचे घर वालों ने घटना स्थल देखने के बाद पुलिस को हत्या की आशंका व्यक्त की। मृतक की पत्नी पिंकी मिश्रा ने पुलिस को बताया कि तीन दिन पूर्व भी उनपर फायरिंग की गई थी। शुक्रवार की शाम भी पुष्पेंद्र ने उनके पीछे आदमी लगे होने की बात कही थी। पिंकी का आरोप है कि उनकी हत्या कर घटना का रूप दिया गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। खटीमा कोतवाल जेएस ढांगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कार मेें मिली रायफल और कारतूस और अतिरिक्त जूते
सूचना पर पहुंची पुलिस को कार में 315 बोर की रायफल और करीब 25 कारतूस मिले हैं साथ ही गाड़ी में दो जोड़ी जूते मिले हैं जिसमें एक पुष्पेंद्र के बताए जा रहे हैं। वहीं सुबह पुलिस को सूचना देने वालों का कहना है कि जब वह लोग घटना स्थल पर पहुंचे तो गाड़ी में दो तमंचे और कुछ कारतूस व मृतक के गले में सोने की चैन भी पड़ी थी। अब सवाल यह उठता है कि दो तमंचे कहां से आए और पुलिस के पहुंचने के बाद कहां गायब हो गए।
बरखेड़ा। सड़क पार कर रहे वृद्ध को बाइक ने टक्कर मार दी। हालात गंभीर होने पर घर वाले उन्हें बरेली ले जा रहे थ रास्ते में उनकी मौत हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक भी घायल हो गए।
थाना क्षेत्र के ग्राम ज्योरह कल्यानपुर निवासी 55 वर्षीय नरायनलाल शनिवार को गांव में सड़क पार कर रहे थे। इस बीच बरखेड़ा की ओर से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में वृद्ध एवं बाइक पर सवार बीसलपुर निवासी सुमित कुमार और पीछे बैठे शैलेन्द्र कुमार घायल हो गए। दुर्घटना होने पर ग्रामीणों ने बाइक को कब्जे में लेकर पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पीएचसी भेजा। हालत गंभीर होने पर नरायनलाल को बरेली रेफर कर दिया गया। घर वाले उन्हें बरेली ले जा रहे थे रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। एसओ सुरेश कुमार ने बताया कि अभी किसी की ओर से तहरीर नहीं मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें