फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज बुखार से दो की मौत, कुछ बीमार

Thu, 17 Sep 2015 11:29 PM IST
Bisalpur
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के दो गांवों में दो लोगों की तेज बुखार से मौत हो गई। वहीं कुछ लोग अभी भी बुखार की चपेट में हैं।
विज्ञापन

गांव दिवाली निवासी 55 वर्षीय नंदराम वर्मा 13 सितंबर को तेज बुखार की चपेट में आ गया था। उसे पीलीभीत के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार को उनकी मौत हो गई। इधर नगर के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी मोहन गुप्ता, अर्पण गुप्ता और गांव शहबाजपुर के सर्वेश कुमार की पत्नी गुड्डी देवी तेज बुखार की चपेट में आ गई हैं। इन्हें बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

दियोरिया। गांव रहमानगंज निवासी तिलकराम की पत्नी 40 वर्षीया नन्ही देवी चार दिन पूर्व तेज बुखार की चपेट में आ गई थीं। उनका उपचार गांव में ही एक झोलाछाप कर रहा था। बृहस्पतिवार को सुबह उनकी मौत हो गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें