फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो बुजुर्गों की मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजे शव

विज्ञापन
मॉर्चरी पर मौजूद मृतक के परिजन। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। पूरनपुर क्षेत्र में बुधवार शाम साइकिल सवार 70 वर्षीय मिश्रीलाल को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जहानाबाद क्षेत्र में सुबह घर से दवा लेने निकलीं 60 वर्षीय तसलीमन को ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पूरनपुर कोतवाली के गांव वैवहा निवासी रामकृष्ण ने बताया कि उनके बड़े भाई मिश्री लाल बुधवार को किसी काम से शाहजहांपुर के थाना बंडा के कसबा बलरामपुर गए थे। शाम को करीब छह बजे वह साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक भट्ठे से ट्रैक्टर टॉली को लेकर जा रहे चालक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद चालक उन्हें पूरनपुर सीएचसी में भर्ती कराने के बाद भाग गया। राहगीरों की सूचना पर सीएचसी पहुंचे, तो उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सुबह करीब पांच बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है। चालक भाग गया।
इधर, जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव बिलई पसिया निवासी 60 वर्षीय तसलीमन सुबह करीब नौ बजे जहानाबाद दवा लेने जाने को घर से निकली थीं। तसलीमन के दामाद इमदाद ने बताया कि गांव के बाहर पहुंचते ही ई-रिक्शा चालक ने उनको पीछे से टक्कर मार दी। सड़क पर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। सिर में काफी चोटें आईं। जहानाबाद सीएचसी लेकर गए। हालात गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ई-रिक्शा और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें