फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बाघ के नजदीक वाहन ले जाने पर जंगल सफारी के दो चालक और गाइड निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जंगल सफारी के दौरान बाघ के मार्ग पर आने पर उसके करीब तक जंगल सफारी के वाहन ले जाने का वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई की गई है। नियमों की अनदेखी का हवाला देकर अफसरों ने दो वाहनों के चालकों और नेचर गाइडों को 15 दिन के लिए निलंबित कर दिया है। डीएफओ के निर्देश पर महोफ रेंजर ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व के पर्यटन सत्र के दौरान सैलानियों के लिए बाघ का दीदार करना पहली पसंद रहता है तो पीटीआर प्रशासन की ओर से सैलानियों के आनंद के साथ वन्यजीवों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए जंगल सफारी के चालकों और गाइडों को नियमों का पाठ पढ़ाया जाता है, लेकिन इसके बाद भी चालक और गाइड नियमों को भूल जाते हैं।
बुधवार को जंगल सफारी के दौरान बाघ के मार्ग पर आने के बाद उसके दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। कई वाहन बाघ के करीब तक पहुंच गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसका अफसरों का संज्ञान लिया और सख्त कदम उठाए। डीएफओ मनीष सिंह ने महोफ रेंज से पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की।
विज्ञापन

रिपोर्ट के आधार पर डीएफओ के निर्देश पर दो वाहनों के चालकों और गाइडों को नियमों का उल्लंघन करने पर 15 दिन के लिए निलंबित कर दिया गया है। रेंजर सहेंद्र यादव ने बताया कि दो चालकों और दो गाइडों पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें