पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज के दो सीनियर रेजिडेंट पर ड्यूटी से इतर मरीज देखने का आरोप लगाते हुए कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य से शिकायत की गई है। प्राचार्य ने दोनों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। दोनों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।
मेडिकल काॅलेज के एक सर्जन और एक नेत्र चिकित्सक पर प्राइवेट प्रैक्टिस करने का आरोप लगाते हुए शिकायत में कहा गया है कि ये डॉक्टर अस्पताल आने वाले मरीजों को गुमराह करते हैं और उन्हें प्राइवेट अस्पताल में बुलाकर देखते हैं। मरीजों से इसके एवज में फीस भी लेते हैं।
मामला संज्ञान में आने के बाद मेडिकल कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ संजीव सक्सेना ने बताया कि दोनों चिकित्सकों का जवाब मांगा गया है। जवाब आने के बाद दोनों चिकित्सकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।