फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार व दर्द से दो बच्चों की मौत

Sun, 22 Mar 2015 11:41 PM IST
हजारा/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
बुखार और दर्द से परेशान मुरैनियां गांधीनगर निवासी दया शंकर के  सात वर्षीय पुत्र दलीप कुमार व राणाप्रतापनगर गांव निवासी गोपाल की 10 वर्षीय पुत्री रेनू की रविवार को मौत हो गई।
विज्ञापन


गांव मुरैनियां गांधीनगर निवासी दयाशंकर ने बताया कि शनिवार को उनके पुत्र दलीप कुमार को अचानक बुखार आ गया और उसके पेट में दर्द होने लगा। उसे स्थानीय अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टर के मौजूद न होने के कारण उसे पलियाकलां ले गए और उसकी दवा लेकर आए। रविवार को पुत्र की मौत हो गई।

राणाप्रतापनगर गांव के गोपाल की 10 वर्षीय पुत्री रेनू कक्षा पांच की छात्रा थी। उसकी भी शनिवार को बुखार व पेट दर्द से हालत बिगड़ने के बाद रविवार को मौत हो गई। एक दिन में अचानक हुई दो मौतों से लोगों में हड़कंप मच गया है। पूरनुपर सीएचसी के एमओआईसी डॉ. मो. असलम ने बताया कि दोनों बच्चों की मौत होने की जानकारी उन्हें नहीं है। भरतपुर के डाक्टर मनोज से संपर्क किया गया, लेकिन मोबाइल बंद होने के कारण संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 23 मार्च को गांव में कैंप लगाकर दवा का वितरण कराया जाएगा। दोनों बब्चों की मौत किस  बीमारी से हुई इसकी भी पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें