फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ के खाल मामले में वांछित महिला गिरफ्तार

Sun, 22 Mar 2015 11:38 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल में बाघ की खाल बेचने के मामले में फरार चल रही नामजद मैनाकोट गांव की बातूनी बेगम को वन विभाग ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


करीब दो माह पूर्व नेपाल वन विभाग और पुलिस टीम ने बाघ की खाल सहित गभिया के दुलाल को पकड़ा था। पूछताछ में उसने अपने साथियों के नाम बताए थे। इस मामले में अब तक वन विभाग एक दर्जन शिकारियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

वहीं बाघ की हत्या कर घर में खाल सुखाकर शिकारियों की मदद करने के आरोप में मैनाकोट के शिकारी नौसे शाह की पत्नी बतूनी बेगम सहित तीन महिलाओं को भी नामजद किया गया था।
विज्ञापन


तबसे यह महिलाएं फरार चल रही थीं। रविवार सुबह महोफ वन क्षेत्राधिकारी केपी सिंह ने मोबिन आरिफ, रमेश भट्ट, मंसूर अब्बास, शंकरलाल, पप्पू एवं महिला पीआरडी जवानों के साथ गांव में छापा मारकर एक घर से बातूनी बेगम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से शाम को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि इस मामले में अभी दो महिलाएं फरार चल रही हैं। उन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें