फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अगले सप्ताह होगी दो दिवसीय जूनियर स्विमिंग प्रतियोगिता, तैयारियां तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। खेलो इंडिया में चयनित जिले का खेल तैराकी की दो दिवसीय प्रतियोगिता मई माह के पहले सप्ताह में आयोजित की जाएगी। इसमें जिले भर के स्कूलों के बच्चे प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को खेल विभाग मंडलीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी प्रशिक्षण देगा।
विज्ञापन


गर्मी बढ़ने के बाद गांधी स्टेडियम में इन दिनों बच्चे स्विमिंग करने को लेकर ज्यादा दिलचस्पी ले रहे है। व नियमित प्रशिक्षण के लिए पंजीकरण संख्या भी बढ़ रही है। वही प्रतिभाओं को निखारने के लिए खेलो इंडिया में शामिल तैराकी को लेकर मई माह के पहले सप्ताह में ही खेल विभाग अंडर 16 जूनियर तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है। इसमें जिले भर के स्कूलों के बच्चे स्विमिंग करना जानते हैं ल। उनको खेल विभाग प्रतिभाग का मौका देगी। तैराकी में बैक स्ट्रोक, फ्री स्टाइल, बटर फ्लाई आदि वर्ग रहेंगे। जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह ने बताया, प्रतियोगिता की तैयारियां तेज कर दी गई है। प्रतियोगिता के लिए बच्चों के पंजीकरण भी शुरू किए गए हैं। जीतने वाले बच्चों को मंडल के प्रतियोगिता के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें