फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पीड़ित परिवार की सुरक्षा को दो कांस्टेबल तैनात

Sun, 19 Jul 2026 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। मोहल्ला दुर्गा प्रसाद में उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या करने वाले नगर पालिका परिषद के बर्खास्त कर्मचारी उपेंद्र शंखधार के परिवार की सुरक्षा के लिहाज से दो कांस्टेबल उनके घर के बाहर तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

उपेंद्र शंखधार ने उत्पीड़न से परेशान होकर विगत 13 जुलाई को घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पहले उपेंद्र ने पांच पेज का सुसाइड नोट भी छोड़ा था। मृतक के भाई अनुराग शर्मा ने आत्महत्या करने के लिए प्रेरित करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि और अधिशासी अधिकारी समेत पांच लोगों को नामजद किया गया है।
पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। इसी बीच अनुराग ने पुलिस क्षेत्राधिकारी राहुल पांडेय से मिलकर अपनी और अपने परिजनों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की थी। अनुराग ने सीओ को बताया कि उन्हें और उनके परिवार को आरोपियों से खतरा बना हुआ है। वह जब घर से निकलते हैं तो अज्ञात लोगों की ओर से उनका पीछा किया जाता है। उनकी गतिविधियों की निगरानी की जाती है।
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी के निर्देश पर कोतवाल संजीव शुक्ला ने अनुराग के घर पर रविवार को दो पुलिस कर्मी तैनात कर दिए हैं। इस बाबत सीओ ने बताया कि अनुराग के अनुरोध पर उनके घर के बाहर दो पुलिसकर्मी 24 घंटे ड्यूटी करेंगे।

जूडो खिलाड़ी सिमरन कैरों ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें