फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आकर दो कार सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। असम हाईवे पर पूरनपुर चौकी के पास ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आकर कार सवार दो लोग घायल हो गए। कार में नेपाल और उत्तराखंड के लोग सवार थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। दुर्घटनाग्रस्त कार को सड़क किनारे खड़ा कराया गया।
विज्ञापन

गन्ना सीजन शुरू होते ही सड़कों पर दौड़ रहे गन्ना लदे वाहनों से हादसों का खतरा बढ़ गया है। सोमवार सुबह असम हाईवे पर पीलीभीत से पूरनपुर की ओर से जा रही कार पूरनपुर गेट चौकी के निकट गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आ गई। हादसे में कार में सवार नेपाल के जागरपुर निवासी तरुण व देहरादून के नेहरू कॉलोनी निवासी दीवान सिंह घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर सुनगढ़ी पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को भी मार्ग से हटवा दिया। थाना प्रभारी पवन कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें