फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: धक्का देने से जमीन पर गिरा मजदूर, पीठ में घुसी सरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के नौगवां पकड़िया क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़क पर जाने से रोकने पर बाइक सवार चार युवकों ने मजदूर से मारपीट की। जमीन पर गिरने से मजदूर के पीठ में सरिया घुस गई। मजदूर गंभीर घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुनगढ़ी पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

ओवरब्रिज के नीचे लंबे समय से जर्जर पड़ी सड़क का निर्माण चल रहा है। रविवार रात करीब 10 बजे सड़क पर ताजा निर्माण कराए जाने के चलते कुछ क्षेत्र में वाहनों को जाने से रोका जा रहा था। वाहन सवारों को जानकारी देने के लिए वहां एक मजदूर को खड़ा किया गया था।
देर रात बिहार के दाउदनगर क्षेत्र के रहने वाले मजदूर छोटे लाल चौधरी ने निर्माणाधीन सड़क से गुजर रहे बाइक सवार चार युवकों को रोका। निर्माण कार्य का हवाला देकर दूसरी ओर से जाने के लिए कहा। इस पर युवक जबरदस्ती निकलने का दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन

विरोध करने पर युवकों ने मजदूर को पीटना शुरू कर दिया। धक्का देने से मजदूर सड़क पर गिरा और पीठ में सरिया घुसने से गंभीर घायल हो गया। शोर-शराबे पर मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसके बाद बाइक सवार जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
मजदूर को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी पवन कुमार पांडेय ने बताया कि छोटे लाल की तहरीर पर बाइक नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। युवकों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें