फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पशुशाला में आग लगने से दो भैंसें मरीं, ग्रामीण भी झुलसा

विज्ञापन
आग लगने से जली बाइक । स्रोत - ग्रामीण
विज्ञापन
- बाइक समेत हजारों का सामान जलकर राख
विज्ञापन

- कलीनगर तहसील क्षेत्र के अभयपुर गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
कलीनगर। घर की पशुशाला में आग लगने से दो भैंसों की जलकर मौत हो गई। साथ ही बाइक और हजारों का सामान जलकर नष्ट हो गया। इस दौरान आग बुझाते समय गृह स्वामी बुरी तरह झुलस गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
माधोटांडा क्षेत्र के गांव अभयपुर निवासी भगवानदास के मकान के एक हिस्से में पशुशाला है। मंगलवार रात सभी परिवार वाले खाना खाने के बाद सो गए। बुधवार सुबह करीब चार बजे अचानक अज्ञात कारणों से पशुशाला में आग लग गई। जिससे अंदर बंधीं दो भैंसे जलकर मर गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ही देर में आग ने घर के अन्य हिस्सों को भी चपेट में ले लिया। जिससे बाइक और अन्य घरेलू सामान भी जलकर नष्ट हो गए। इस दौरान आग बुझाते समय भगवानदास झुलस गए। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। इसके बाद घायल को मेडिकल कॉलेज ले जाकर भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें