फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दो बाइकों की भिड़ंत, सड़क पर गिरे युवक की ट्रक से कुचलकर मौत, दूसरा घायल

Tue, 25 Feb 2025 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
अमरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती घायल मोहम्मद वसीम।संवाद
विज्ञापन
अमरिया/जहानाबाद। बरेली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर लक्ष्मीपुर के सामने पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। हादसे में सड़क पर गिरे युवक की पीछे से आए ट्रक से कुचलकर कर मौत हो गई। सड़क के किनारे जाकर गिरे दूसरे बाइक सवार युवक की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हादसा अमरिया क्षेत्र के सोमवार को अपराह्न करीब एक बजे के निकट हुआ। जहानाबाद क्षेत्र के मोहल्ला काजी टोला निवासी अमरजीत सिंह (19 वर्ष) पुत्र शेर सिंह सोमवार अपराह्न मोबाइल खरीदने के लिए बाइक से सितारगंज जा रहा था। हाईवे पर लक्ष्मीपुर के निकट पहुंचते ही सामने से आए अमरिया क्षेत्र के नूरपुर गांव निवासी बाइक सवार मोबीन अंसारी की बाइक से भिड़ंत हो गई।
हादसे में सड़क पर गिरा अमरजीत तेज गति से आए ट्रक से कुचल गया। जबकि मोबीन भी गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी के बाद जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। सूचना पर दोनों के परिजन मौके पर पहुंचे। अमरिया पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

000
पांच बहनों में एक इकलौता भाई था अमरजीत
अमरजीत पांच बहनों में इकलौता भाई था। वह मेहनत मजदूरी करता था। हादसे में मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। बहनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर मृतक के घर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

अमरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती घायल मोहम्मद वसीम।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें