फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दो बाइकें टकराईं, युवक की मौत, दो घायल

Mon, 06 Jan 2025 12:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। हरिद्वार नेशनल हाईवे पर शनिवार देर रात दो बाइकों की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तेज रफ्तार और कोहरे की वजह से हादसा होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

हादसा जहानाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अकबर गंज के समीप रात करीब 10 बजे हुआ। हादसे में एक बाइक पर सवार क्षेत्र के ही गांव रामनगर निवासी नन्हेंलाल (45) पुत्र मोहनलाल की मौके पर मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार क्षेत्र के ही ग्राम भानपुर निवासी दीपक और हरिशंकर घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसके बाद घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी भेजा गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि नन्हेंलाल जहानाबाद के निकट निर्माणाधीन पेट्रोल पंप पर मजदूरी करते थे। वह मजदूरी के रुपये लेने जाने के लिए घर से निकले थे। थाना प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
-
सड़क हादसे में शाहजहांपुर के बाइक सवार की जान गई

पूरनपुर। बाइक सवार शाहजहांपुर के थाना आरसी मिशन की सराय कुइया निवासी सज्जन गुप्ता (50) की अज्ञात वाहन से टकराकर मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
हादसा शनिवार शाम असम हाईवे पर गांव पिपरिया दुलई चौराहा के समीप हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस गंभीर घायल सज्जन गुप्ता को सीएचसी लाई। सीएचसी से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। यहां उपचार के दौरान उनकी जान चली गई। कोतवाल नरेश कुमार त्यागी ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें