फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: युवती का फोन उड़ाने वाले रेलवे टेक्नीशियन समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहा फाटक के पास घटना के बाद बाइक से भाग गए थे, पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन

पीलीभीत। बरहा फाटक के पास फल खरीद रही युवती का मोबाइल चोरी करने के मामले में सुनगढ़ी पुलिस ने रेलवे टेक्नीशियन समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बाइक से पहुंचकर ठेले पर रखा युवती का मोबाइल फोन पार कर दिया था। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार करने के बाद उनकी निशानदेही पर चोरी का फोन बरामद किया। सोमवार को न्यायालय में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि ग्राम बरहा निवासी राजेंद्र कुमार की बेटी प्रियंका 20 सितंबर की शाम करीब छह बजे बरहा फाटक के पास ठेले से फल खरीद रही थी। इस दौरान उसने अपना मोबाइल ठेले के ऊपर रख दिया। आरोप है कि तभी ग्राम बरहा निवासी रोहित वर्मा अपने साथी के साथ बाइक से वहां पहुंचा। मौका पाकर ठेले पर रखा मोबाइल चोरी कर दोनों भाग गए। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने रोहित वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके साथी बरखेड़ा के ग्राम इगरा निवासी आरोपी राजकुमार को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, राजकुमार रेलवे में टेक्नीशियन के पद पर तैनात हैं। दोनों आरोपियों पर कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें