फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत: शादी समारोह के दौरान लापता हुई ढाई साल की बच्ची, दो दिन बाद भी सुराग नहीं

Mon, 26 Oct 2026 04:16 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के बरखेड़ा इलाके में शादी समारोह से लापता हुई ढाई वर्षीय आनबिया दो दिन बाद भी पता नहीं चला है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू कर दी है।  
विज्ञापन
दो दिन बाद भी मासूम का नहीं लगा पता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के बरखेड़ा कस्बे के वार्ड नंबर आठ में शादी समारोह के दौरान लापता हुई ढाई वर्षीय मासूम आनबिया का दो दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। बच्ची के अचानक लापता होने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजन तालाबों समेत कस्बे के विभिन्न स्थानों पर उसकी तलाश कर रहे हैं। वहीं, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच तेज कर दी है। बच्ची की तलाश में डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली जा रही है।

विज्ञापन


उत्तराखंड के खटीमा निवासी शहबाज रविवार सुबह अपने परिवार के साथ बरखेड़ा में मौसा निसार के पुत्र आफताब की शादी में शामिल होने आए थे। समारोह के दौरान सुबह करीब 11 बजे उनकी पुत्री आनबिया अचानक लापता हो गई। काफी देर तक बच्ची दिखाई नहीं दी तो परिजनों ने समारोह स्थल और आसपास के घरों में उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों से जानकारी करने के साथ ही कस्बे में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई, लेकिन बच्ची के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। 

दो दिन बीतने के बाद भी मासूम का पता नहीं चलने से परिजन बेहाल हैं। परिवार के लोग कस्बे के तालाबों और अन्य संभावित स्थानों पर बच्ची की तलाश कर रहे हैं। हर गुजरते पल के साथ परिवार की चिंता बढ़ती जा रही है। बच्ची के लापता होने से रिश्तेदार भी परेशान हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

डॉग स्क्वॉड की मदद से तलाश जारी
मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। सीओ बीसलपुर राहुल पांडेय ने बताया कि बच्ची के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बच्ची की तलाश के लिए डॉग स्क्वॉड की मदद ली जा रही है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें