हादसे में निसरा गांव निवासी कुबेर (30 वर्ष) पुत्र छत्रपाल और पीलीभीत के आसाम चौराहा निवासी विशाल (32 वर्ष) पुत्र रोहताश घायल हो गए। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार रामपुरा मिश्र गांव निवासी कमलजीत (24 वर्ष) पुत्र हेमराज और राजेश (24) पुत्र बालकराम भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कमलजीत और राजेश चाचा-भतीजा हैं।
बेसुध हो गए थे चारों युवक
प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों बाइकों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारों लोग सड़क पर गिरकर बेसुध हो गए थे। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों की मदद की और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस ने ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि हादसे की जांच कराई जा रही है।