फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पांच किसानों की दो एकड़ फसल नदी में समाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। शारदा का जलस्तर कम होने पर गांव श्रीनगर के समीप फिर कटान शुरू हो गया। पांच किसानों की गन्ना, मूंग, ढैंंचा सहित दो एकड़ जमीन पर खड़ी फसलें नदी में समा गईं। शुक्रवार को नदी के समीप बचाव कार्य भी बंद रहा।
विज्ञापन


नदी का जलस्तर कम होने पर एक जुलाई से नदी गांव श्रीनगर के समीप कटान कर रही थी। गांव श्रीनगर निवासी भवन प्रसाद, सुरेंद्र, विक्रम, आशा देवी, महेंद्र, सुरेंद्र, अवधेश, अनिल आदि किसानों की गन्ना और केला की फसलें नदी में समा गईं। दो दिन पहले नदी का जलस्तर बढ़ने पर कटान रुक गया। जलस्तर कम होते ही नदी ने फिर कटान शुरू कर दिया।
शुक्रवार को गांव निवासी सुरेंद्र, अनिल की गन्ना, महेंद्र राजेंद्र की आधा-आधा एकड़ जमीन पर खड़ी केला और ढैंचा की फसलें नदी में समा गईं। शुक्रवार को बचाव कार्य भी बंद रहा। बाढ़ खंड के जेई अनुज कुमार ने बताया कि बचाव कार्य की देखरेख कर रहे मेट का एक्सीडेंट हो जाने से बचाव कार्य बंद रहा। शनिवार से फिर बचाव कार्य शुरू कराया जाएगा। बताया कि गांव श्रीनगर के समीप अब कटान नहीं हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें