फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात हजार उपभोक्ताओं को मिलेगी पेयजल सुविधा

Sat, 04 Jul 2015 10:43 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
पेयजल की किल्लत से जूझ रहे शहरवासियों के लिए खुशखबरी है। शहर में निर्माणाधीन वाटर पंप हाउस का निर्माण पूरा कर लिया गया। अब टेस्टिंग का कार्य शुरू किया गया है। जलकल विभाग के मुताबिक इससे करीब सात हजार उपभोक्ताओं को लाभ मिल सकेगा। इसकी क्षमता 2200 एलपीएम (लीटर पर मिनट) है।
विज्ञापन


दस साल पहले वाटर बोर्ड ने कराया था बोरिंग
शहर की जलापूर्ति के सुधार के लिए वर्ष 2006 में दूधिया मंदिर रोड पर स्थित पालिका की भूमि पर सेंट्रल ग्राउंड वाटर बोर्ड द्वारा लाखों रुपये की लागत से लगभग 1200 फिट गहरा बोरिंग किया गया था। इस बोरिंग पर पालिका को नलकूप का निर्माण कराना था। वाटर बोर्ड ने इसे पालिका के हवाले कर दिया, लेकिन पालिका ने उस दौरान इसकी सुध नहीं ली।

23 लाख से बनकर तैयार हुआ पंप हाउस
नगरपालिका प्रशासन द्वारा करीब चार माह पूर्व इस बोरिंग पर वाटरपंप स्थापित करने का कार्य शुरू किया गया। करीब 23 लाख रुपये की लागत से बन रहे इस वाटर पंप का निर्माण पूरा कर लिया गया। जलकल विभाग द्वारा अब इसकी टेस्टिंग का कार्य शुरू किया गया है। विभाग के जेई ने वाटरपंप हाउस पहुंचकर टेस्टिंग कार्य शुरू कराया। उनके मुताबिक करीब सप्ताह भर में टेस्टिंग का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद ही उपभोक्ताओं को पानी की सप्लाई की जाएगी।
विज्ञापन


7000 उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ
वाटर पंप के शुरू होने से शहर के काला मंदिर, नई बस्ती और लकड़ी मंडी क्षेत्र को उपभोक्ताओं को बिना किसी रुकावट पेयजल सुविधा मिल सकेगी। जलकल विभाग के मुताबिक करीब सात हजार उपभोक्ताओं का इसका लाभ मिलेगा।

वाटरपंप की टेस्टिंग शुरू कर दी गई है। पंपहाउस की लाइन को मेन लाइन से जोड़ा जा रहा है। टेस्टिंग कार्य पूरा होते ही पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। इससे सात हजार उपभोक्ताओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में प्रेशर से पानी की सप्लाई मिल सकेगी।
विज्ञापन

सोमपाल, अवर अभियंता, जलकल विभाग

फैक्ट फाइल
घरेलू उपभोक्ता- 12436
कामर्शियल उपभोक्ता- 286
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें