फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ट्रक चालक की गुजरात में हुए सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
मृतक मोबीन खान का फाइल फोटो ।
विज्ञापन
सूचना मिलते परिवार वाले हुए रवाना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बीसलपुर। नगर के ट्रक चालक की बुधवार को तड़के गुजरात में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन गुजरात के लिए रवाना हो गए।
मोहल्ला ग्यासपुर निवासी सज्जन खां ने बताया कि उनका भतीजा मोबीन खां (46) ट्रक चालक है। वह गुजरात के मोरबी जिले की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी का ट्रक लेकर बुधवार को तड़के लगभग चार बजे कहीं जा रहा था। रास्ते में मोरबी और कस्बा हरबर के बीच डिवाइडर से उसका ट्रक टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसे मोरबी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोरबी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूचना मिलते ही परिजन गुजरात के लिए रवाना हो गए। मृतक के चाचा सज्जन खां, पुत्र कासिम, हासिम, आफताब, आरिफ, पुत्री नूरी, आफिया और पत्नी भूरी बेगम का रोते-रोते बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सूचना मिलते ही मोहल्ले में भी शोक की लहर दौड़ गई। काफी लोग उनके घर पहुंच गए। सज्जन खां ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह तक शव आ जाएगा।

मृतक मोबीन खान का फाइल फोटो ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें