फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से मौत पर आरोपी को सात वर्ष कैद

Mon, 31 Aug 2015 11:41 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
सत्र न्यायाधीश राजेंद्र कुमार ने ट्रक से टक्कर मार कर ग्राम प्रधान को मौत के घाट उतारने के आरोपी पूरनपुर के गांव महादिया निवासी राजकुमार को दोषी पाकर सात वर्ष कैद और 10 हजार रुपये जुर्माना सुनाया है। साजिश में शामिल दो अन्य आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त किया गया है।
विज्ञापन

गांव नवदिय झुकना निवासी जोगेंद्र सिंह ने थाना पूरनपुर में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि पहली जुलाई 2011 को शाम छह बजे वह बाइक से अपने गांव जा रहा था। बाइक को उसका पुत्र प्रधान गुरदर्शन सिंह चला रहा था। शाम करीब छह बजे पूरनपुर से आगे मोहनपुर जप्ती के पास ट्रक संख्या एचआर 38सी 7496 ने टक्कर मारकर उसके पुत्र को घायल कर दिया। फिर गुरदर्शन के ऊपर से ट्रक का टायर उतार दिया। बाइक को ट्रक में फंसाकर काफी देर तक घसीटा। गुरदर्शन को उपचार के लिए जाते समय पीलीभीत में मौत हो गई।
आरोप लगाया कि चुनाव में उसके पुत्र के खिलाफ उसके परिवारी बख्शीश सिंह व सरजीत सिंह ने दूसरा प्रत्याशी मैदान में उतारा था। यही नहीं पुत्र ने इन दोनों के कब्जे से सरकारी कब्जे की जमीन भी मुक्त कराई थी। इसी रंजिश में हत्या की गई थी। पुलिस ने विवेचना के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। मामले की सुनवाई के बाद सत्र न्यायाधीश राजेंद्र कुमार ने राजकुमार को दोषी पाकर सात वर्ष कैद व 10 हजार रुपये जुर्माना सुनाया है। राज्य सरकार की ओर से पैरवी डीजीसी अभय कुमार सक्सेना ने की। कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में बख्शीश सिंह व सरजीत सिंह को दोषमुक्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें