लिटिल एंजिल्स स्कूल में हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने महिलाओं व बहनों की रक्षा व आदर करने की शपथ दिलाई गई। विद्यालय में रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में सोमवार को प्रार्थना सभा के दौरान प्रधानाचार्य सीमा अग्रवाल ने विद्यार्थियों की राखी के पर्व के महत्व की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को महिलाओं व बहनों की रक्षा व आदर करने की शपथ दिलाई। शिक्षिकाओं ने भी पर्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर दीपक सक्सेना समेत सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहे।