फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: खर्च के लिए नहीं रुपये न मिलने पर की जान देने की कोशिश

Thu, 11 Jul 2024 02:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघचाई। खर्च के लिए रुपये न देने पर युवक ने फांसी के फंदे पर लटक कर जान देने की कोशिश की। समय रहते पहुंचे लोगों ने रस्सी काटकर उसे बचाया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक की शादी पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में तय हुई है। बारात 14 जुलाई को जानी है। युवक अपने परिवार वालों से 10 हजार रुपये मांग रहा था। परिजनों के इन्कार करने से नाराज होकर उसने घर के कमरे में जाकर छत के कुंडे में फांसी के फंदे पर लटककर जान देने की कोशिश की।परिजनों के शोर मचाने पर जुटे लोगों ने उसे बचाया।
तुरंत ही परिजन उसे लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि युवक पहले भी कई बार आत्महत्या करने की धमकी परिवार को दे चुका है। थाना प्रभारी विशेष कुमार ने बताया उन्हें ऐसे किसी भी मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
युवक ने आत्महत्या की कोशिश की



बीसलपुर। मोहल्ला बख्तावर लाल में 22 वर्षीय युवक ने घरेलू कलह से परेशान होकर बुधवार सुबह घर पर ही जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें